कांग्रेस नेता अशोक चौहान ने कहा है कि शरद पवार और अजीत पवार की मीटिंग की वजह से जनता के बीच भ्रम पैदा हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उद्धव ठाकरे और कांग्रेस ने इस मुलाकात के बाद प्लान बी पर विचार शुरू कर दिया। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
बैठक में प्लान बी पर प्राथमिक चर्चा हुई
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान के उस बयान ने राजनीतिक और गरमा दिया है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि अजित पवार ने शरद पवार को केंद्र में कैबिनेट दर्जा देने का ऑफर दिया है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस और शिवसेना के नेताओं के बीच इसको लेकर बैठक में इस प्लान बी पर प्राथमिक चर्चा भी हुई है। उधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि इस मुद्दे पर आखिरी फैसला कांग्रेस हाईकमान लेगी।
विधानसभा मे नेता विपक्ष ने बड़ा दावा किया
महाराष्ट्र में पैदा हुई राजनीतिक परिस्थितियों के बीच मुंबई में कांग्रेस कोर कमेटी की बैठक हो रही है जिसमें मौजूदा राजनीतिक स्थिति और मुंबई में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक के संबंध में चर्चा हो सकती है। महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष विजय वड्डेटिवार महाराष्ट्र विधानसभा मे नेता विपक्ष ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर अजीत पवार शरद पवार को साथ लाते हैं तो उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
बीजेपी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रही
सामना में कहा गया है,’अजित को शरद पवार से मिलने के लिए भेजकर बीजेपी भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि इस तरह की मुलाकातें शरद पवार की छवि को धूमिल कर रही हैं और यह अच्छा नहीं है। एनसीपी नेता शरद पवार-अजित पवार की मीटिंग से एमवीए में कन्फ्यूजन की स्थिति है। उद्धव ठाकरे की पार्टी यूबीटी ने सामना के संपादकीय में यह दावा किया।


Download Android App
Download iOS App



