राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार के काफिले का एक वाहन सोमवार को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर पलट गया। पवार का वाहन सुरक्षित गुजर गया। जिसमें एक पुलिसकर्मी को मामूली चोटें आई हैं, वहीं पवार बाल-बाल बचे। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। यह घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर अमृतांजन ब्रिज के पास घटित हुई।

यह गाड़ी पवार की गाड़ी के पीछे चल रही थी। उनको स्कार्ट करते हुए गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे वहां जाम लग गया। हादसे में घायल हुए ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी को गाड़ी से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे में पवार सुरक्षित बचे और वह मुंबई के लिए रवाना हो गए। घायल पुलिसकर्मी को प्रथामिक उपचार दिया गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने एक्सप्रेसवे पर लगे जाम को खुलवाया।


Download Android App
Download iOS App



