महाराष्ट्र की राजनीति में नाटकीय मोड़ के लिए शिवसेना को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से राजग के खेमे में शामिल होने का अनुरोध किया और संकेत दिया कि ऐसा करने से उन्हें केंद्र में महत्वपूर्ण पद का पुरस्कार मिल सकता है।
उन्होंने कहा कि पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले अपने बागी भतीजे अजित पवार का भी समर्थन करना चाहिए। तीस नवंबर को होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले अजित पवार नीत खेमे के समक्ष कठिनाई के बारे में पूछे जाने पर अठावले ने कहा, “शरद पवार को भी अपने रुख में बदलाव लाने के बारे में सोचना चाहिए और राजग में शामिल होना चाहिए। उन्हें केंद्र में कोई अच्छा पद मिल सकता है।”
बता दें कि महाराष्ट्र आधारित दलित समर्थक पार्टी आरपीआई का नेतृत्व करने वाले अठावले एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। अठावले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं।


Download Android App
Download iOS App



