संजय राउत ने ट्वीट की शायरी तो BJP बोली-आखिर ऐसा क्या है हवेली में

Summary :

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जहां एक ओर जांच तेज होती जा रही है वहीं कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच की बयानबाज़ी अपने चरम पर है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जहां एक ओर जांच तेज होती जा रही है वहीं कंगना रनौत और शिवसेना नेता संजय राउत के बीच की बयानबाज़ी अपने चरम पर है। राउत ने रविवार को ट्वीटर पर एक शायरी पोस्ट की है, जिसमें बीजेपी ने पलटवार करते हुए तंज कसा है।
राउत ने शायरी ट्वीट करते हुए लिखा, जय महाराष्ट्र। उन्होंने शायरी में लिखा- मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना, पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं। 


राउत की इस शायरी पर तंज कसते हुए बीजेपी नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि यही तो दुनिया पूछ रही है। आखिर ऐसा क्या है “हवेली” में जो आप “Drugs, Death & Dhoka” नामक तूफ़ान के रुख़ को किसी भी क़ीमत पर मोड़ना चाहते हो।


राउत ने भाषा की मर्यादा को पार करते हुए शनिवार को कंगना रनौत को ‘हरामखोर लड़की’ बोल दिया था। विवादित बयान पर माफ़ी की मांग को लेकर राउत ने रविवार को कहा कि अगर वह लड़की (कंगना रनौत) महाराष्ट्र से माफी मांगेगी, तब मैं  माफी मांगने के बारे में सोचूंगा। वह मुंबई को मिनी पाकिस्तान कहती है। क्या उसे अहमदाबाद के बारे में ऐसा ही कहने का साहस है?

Desk Team