ठाणे : शिवसेना के नवनिर्वाचित सांसद 17वीं लोकसभा के लिए मराठी में शपथ लेंगे। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। हाल ही में संपन्न हुए चुनावों में उद्धव ठाकरे नीत पार्टी ने महाराष्ट्र की 48 में से 18 सीट जीती थी। शिवसेना की सहयोगी भाजपा ने 23 सीट जीती हैं।
कल्याण से शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे ने सोमवार रात कहा, “सांसदों ने शपथ लेने के लिए अपनी पसंद की भाषा चुनी है। हम मराठी भाषा एवं अपनी मातृभूमि पर गर्व करते हैं। और तो और शिवसेना का उदय ही मराठी भाषा को बचाने एवं बढ़ावा देने के लिए हुआ था। इसलिए हमारे सारे सांसद मराठी में शपथ लेंगे।”
भाजपा नीत राजग अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है जो इस साल अक्टूबर में होने हैं। शिवसेना राजग की पुरानी घटक है। 17वीं लोकसभा का पहला सत्र छह जून से शुरू होकर 15 जून तक चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



