जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कुपवाड़ा जिले में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पूर्व आतंकवादी की गोली मार कर हत्या कर दी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हंदवाड़ा के बाबागुंड गांव में सोमवार रात अब्दुल माजिद शाह (56) नमाज अता करने घर से बाहर निकले तभी कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दी।
हालांकि उनके पड़सी उन्हें तुरंत नजदीक के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा बलों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। अज्ञात बंदूकधारी अंधेरे का फायदा उठाते हुए घटनास्थल से फरार हो गये। अब्दुल माजिद शाह एक फल व्यापारी था उसका संबंध आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन से भी था और कई वर्ष पहले उसने आत्मसमर्पण किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Download Android App
Download iOS App



