महराष्ट्र में चल रही सियासी उठा-पटक के बीच शिवसेना नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने दावा किया है कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र विधानसभा में विश्वास मत हासिल करेगी। राउत ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि, उन्होंने वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी कहा है कि वह शिवसेना विधायक एकनाथ शिंदे और अन्य विधायकों के विद्रोह के बाद राज्य में जारी राजनीतिक उथल-पुथल में हस्तक्षेप न करें।
फडणवीस हस्तक्षेप करते हैं, तो एक बार फिर वह विफल हो जाएंगे
संजय राउत ने कहा कि, अगर फडणवीस हस्तक्षेप करते हैं, तो एक बार फिर वह विफल हो जाएंगे और उनकी पार्टी की विश्वसनीयता खत्म हो जायेगी। उन्होंने कहा, हजारों शिवसैनिकों ने पार्टी के लिए अपना खून बहाया और अपने प्राणों की आहुति दी। शिवसेना को अपहृत नहीं किया जा सकता। एक बार जब शिवसेना के सभी बागी विधायक मुंबई लौट आयेंगे, तो हम विधानसभा में बहुमत हासिल करेंगे।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाकरे के साथ हैं : राउत
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी राउत ने कहा कि, शिवसेना मजबूत है तथा और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ठाकरे के साथ हैं। उन्होंने बताया कि, कई मुद्दों पर चर्चा के लिए जल्द ही शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी।

Download Android App
Download iOS App