मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमडल का आज यानि मंगलवार को गठन होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार राजभवन में आयोजित समारोह में पांच मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें दो सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के हो सकते हैं।
राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर पांच नेता जिनमें नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, मीना सिंह व कमल पटेल के शपथ लेने की संभावना जताई जा रही है। इनमें दो सदस्य सिलावट व राजपूत का नाता सिंधिया से है।
राजस्थान में कोरोना वायरस के 52 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1628 हुई
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल गठन में क्षेत्र के प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा जा रहा है। नरोत्तम मिश्रा का ग्वालियर-चंबल से नाता है, तुलसी सिलावट मालवा से हैं, गोविंद राजपूत बुंदेलखंड से हैं, मीना सिंह महाकौशल व विंध्य और कमल पटेल निमांड इलाके से आते हैं। साथ ही जातीय समीकरण को भी महत्व दिया जा रहा है।
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री पद की शपथ शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को ली थी। वर्तमान मे राज्य कोरोना वायरस (कोविड-19) की महामारी से जूझ रहा है। इसी के चलते छोटे मंत्रिमंडल का गठन हो रहा है।


Download Android App
Download iOS App



