मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा है। शिवराज ने कहा कि उनके पास हवाई जहाज और हेलीकॉप्टर हैं, लेकिन हमारे (भारतीय जनता पार्टी के) पास जनता हैं।
लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड नहीं हो सकता
चौहान ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि उनके पास हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और कार है। संपत्ति और दौलत है, इसलिए वे कांग्रेस के नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। ये कांग्रेस के नेता ही कह रहे हैं। उनके पास धन, दौलत के भंडार हैं, इसलिए वे नेता हैं, नेता का पैमाना ये हो गया है, लेकिन हमारे (भाजपा के) पास जनता है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस अगर इस पैमाने पर अपने नेता तय करती है कि उनके पास धन, दौलत, साधन हैं, तो वो पार्टी ये करती रहे, यह उनको मुबारक हो, लेकिन लोकतंत्र में लीडर का यह मापदंड नहीं हो सकता।


Download Android App
Download iOS App



