मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान पर अतिवृष्टि की आपदा में ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि शिवराज चौहान प्रोपोगंडा छोड़कर सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों की मदद के लिए किए जा रहे कार्यों में सहयोग करें।
दिग्विजय सिंह आज दोपहर जिले के उपखण्ड मुख्यालय जावद में राज्य के पूर्व मंत्री स्वर्गीय घनश्याम पाटीदार की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री कमलनाथ पूरे समर्पण और तत्परता से आपदा पीड़ितों की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय हैं। किसानों और जन सामान्य को हुई क्षति के सर्वे के आदेश दिए जा चुके है और कार्य तेजी से हो रहा है।
मध्यप्रदेश सरकार ने शराब, पेट्रोल और डीजल पर बढ़ाया 5 फीसदी वैट
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों की हर प्रकार से मदद सुनिश्चित करेगी। इसमें कोई संशय नहीं है, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान इस आपदा को लेकर धरने-प्रदर्शन की ओछी राजनीति कर रहे हैं। भाजपा कार्यकाल में गलत नीतियों ने किसानों को कर्ज और परेशानियों में डुबो दिया गया था और अब वे किसानों का हितैषी बनने का नाटक कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



