विधानसभा में सोमवार को कमलनाथ सरकार को फ्लोर टेस्ट का सामना करना था लेकिन राज्यपाल लालजी टंडन के एक मिनट बाद ही सदन को स्थगित कर दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही व्यापक जनहित में 26 मार्च तक स्थगित कर दी। जिसके बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ सरकार पर फ्लोर टेस्ट को लेकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ विश्वास मत से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि उनके पास बहुमत का अभाव है। बीजेपी के पास बहुमत है और हमने राज्यपाल से अपील की है कि जल्द से जल्द फ्लोर टेस्ट आयोजित किया जाए। उन्होंने हमें हमारे संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का आश्वासन दिया है। बता दें सदन की कार्रवाई शुरू होने से पूर्व शिवराज सिंह ने कहा कि फ्लोर टेस्ट को लेकर फैसला विधानसभा अध्यक्ष नहीं करेंगे। सदन का बिजनेस (कार्य) क्या होगा, यह सरकार तय करती है।
AAP विधायक सौरभ भारद्वाज ने कोरोना को लेकर राज्य सरकारों को दी नसीहत, कही ये बात
भाजपा नेता ने कहा कि कमलनाथ सरकार को इतना मासूम नहीं बनना चाहिए। सरकार चाहे तो विश्वास मत ला सकती है और उसे लाना चाहिए। चौहान ने इस बात से भी इंकार किया कि कांग्रेस विधायक बंधक हैं। विधायक केंद्रीय सुरक्षा बल मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री को केंद्रीय सुरक्षा बल की अनुमति देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अल्पमत में और वह बहुमत परीक्षण में पराजित हो जाएगी। इसलिए वह फ्लोर टेस्ट से बचना चाह रही है।


Download Android App
Download iOS App



