तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव जीतने के बाद दिल्ली में ‘परिवर्तन’ लाएंगी। ममता के इस बयान पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने 2019 में भी यही बात बोली थी। उनकी सारी बाते झूठी साबित हुईं। 2019 में हाफ हुआ इस बार साफ होगा।
शुभेंदु ने कहा कि ”सीएम ममता को बंगाल में लोकतांत्रिक तरीके से हो रहा चुनाव पसंद नहीं आ रहा। उनके द्वारा कुछ घुसपैठियों और पाकिस्तानियों का इस्तेमाल कर उम्मीदवारों को रोका जा रहा है ।” बता दें कि मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत से पश्चिम बंगाल को निशाना बना रही है क्योंकि उसे पता है कि राज्य में चुनाव जीतने के तुरंत बाद वह (बनर्जी) केंद्र में जाएंगी। उन्होंने भाजपा पर उनके ‘परिवर्तन’ नारे को ‘‘चुराने’’ और इसे ‘असल परिवर्तन’ के नाम से पेश करने का आरोप लगाया।
बनर्जी ने कहा, ‘‘भाजपा को भय है कि यदि हम पश्चिम बंगाल में जीतते हैं तो हम दिल्ली में एक विकल्प लेकर आएंगे और इसीलिए वे राज्य को पूरी ताकत से निशाना बना रहे हैं।’’ यह आरोप लगाते हुए कि भाजपा विधानसभा चुनाव में गड़बड़ी का प्रयास करेगी, उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से चुनाव के दौरान और दो मई को मतगणना होने तक सतर्क रहने को कहा। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा।


Download Android App
Download iOS App



