Sikkim: सिक्किम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी की संगठनात्मक ताकत को परखने के लिए एक बैठक की।
Highlights
- सिक्किम में चुनाव के मद्देनजर BJP नेताओं की बैठक हूई
- बैठक में पार्टी की रणनीति पर मंथन किया गया
BJP नेताओं की बैठक
जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आ रहे है, वैसे ही भारत की राजनीति गर्म हो रही है। आज ही बिहार CM नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं सिक्किम में चुनाव को लेकर BJP ने एक बैठक आयोजित की है। प्रदेश इकाई के अध्यक्ष DR Thapa, मुख्य सलाहकार त्सेतेन ताशी भूटिया और अन्य कार्यकारी सदस्यों ने शनिवार को हुई बैठक में भाग लिया।
पार्टी के विकास पर किया मंथन
BJP नेताओं ने बैठक में पार्टी की संगठनात्मक मजबूती, सिक्किम में इसके विस्तार और आगामी चुनावों के लिए एक विस्तृत खाका तैयारियों पर मंथन किया। इस दौरान राज्य में पार्टी नेतृत्व ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया।
अध्यक्ष DR Thapa ने बैठक को किया संबोधित
थापा ने बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के विकास के लिए सामूहिक जिम्मेदारी के महत्व पर बात की। उन्होंने सभी से मिलकर काम करने का आग्रह किया और कहा कि केवल ठोस प्रयासों से ही संगठन आगे बढ़ सकता है और अपने लक्ष्य हासिल कर सकता है।
सिक्किम विधानसभा में 32 सीट हैं, जिसमें BJP के 12 विधायक हैं। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में BJP एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। इस दौरान सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (SKM) की सरकार बनी। चुनाव के बाद सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (SDF) के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए, जिससे वह रातों-रात विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई। इसके बाद उपचुनावों में BJP ने दो सीट पर जीत हासिल की, जिससे उसकी सीट की संख्या 12 हो गई।


Download Android App
Download iOS App





