महाराष्ट्र सहकारी बैंक घोटाले की जांच के लिए SIT गठित

Summary :

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में हुए एक घोटाले की जांच के लिए मंगलवार को एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में हुए एक घोटाले की जांच के लिए मंगलवार को एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
बंबई उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा को मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था। इस घोटाले में कुछ नेता भी कथित तौर पर शामिल हैं। 
सोमवार को दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक घोटाले के चलते एक जनवरी 2007 और 31 दिसंबर 2017 के बीच सरकारी खजाने को 25,000 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ। 
एसआईटी का नेतृत्व पुलिस के उपायुक्त स्तर के एक अधिकारी करेंगे। 

Shera Rajput