त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के कुमारघाट में बुधवार शाम रथयात्रा के दौरान एक रथ के हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आने बाद आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 20 घायल हो गए हैं।
इससे पहले पुलिस ने हताहतों की संख्या सात बताई थी। घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री माणिक साहा मौके पर पहुंचे है।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से छह को गंभीर हालत में कैलाशहर जिला अस्पताल से अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और अन्य का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। मृतकों की पहचान राहुल दास (40) और उनके बेटे रुहान दास (नौ), शान मालाकार (नौ), सुमा विश्वास (28), सिमा पॉल (33) और सुस्मिता बैश्य (30) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लोहे और लकड़ से बना लंबा रथ ब्लॉक चौमुहानी पर 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया।
रथ यात्रा का आयोजन इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) की ओर से किया गया था।
जुलूस की निगरानी कर रहे एक ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मी ने बताया, ‘‘पीड़तिं को हमारी आंखों के सामने सड़क पर जल गए और कई लोग सड़कों पर गिर गए लेकिन रथ पर करंट होने के कारण कारण हममें से किसी ने भी उनकी मदद करने की हिम्मत नहीं की। कुछ ही मिनटों में बिजली लाइन बंद कर दी गई और अग्निशमन सेवा मौके पर पहुंच गई, लेकिन कई लोग जल चुके थे।’’ मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के आदेश दिए है।
उन्होंने कहा, ‘‘ऐसी दुखद घटना से मैं बहुत दुखी हूं और दुख व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। सरकार पीड़ति परिवारों के साथ खड़ रहेगी और पता लगाएगी कि ऐसा क्यों हुआ। मैं जानता हूं कि परिवारों की भरपाई कोई नहीं कर सकता लेकिन हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता से काम करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



