महाराष्ट्र में एक दिन में 2,14,123 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके लगाए गए, जिसके बाद टीके की खुराक लेने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 52,65,462 हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को कुल 2,14,123 लोगों को टीके लगाए गए, जिनमें से 10,397 स्वास्थ्य कर्मी हैं और 29,160 अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले लोग हैं। वहीं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 40 से 60 आयु वर्ग के 34,197 लोग और 1,24,632 वरिष्ठ नागरिक हैं, जिन्हें टीके की पहली खुराक दी गई।
दिन में कुल 5,040 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 9,51,219 स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। इनमें से 4,57,621 ऐसे हैं, जिन्हें दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। इसी तरह से अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 7,43,238 कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई है, जिनमें से 2,25,489 को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



