राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही “भारत जोड़ो यात्रा” में अब कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होने जा रही हैं। इसके लिए वह आज कर्नाटक के मैसूर एयरपोर्ट पहुंच गई हैं। जहां कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। सोनिया 6 अक्टूबर को मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 3 दिनों में बीजेपी शासित राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह यात्रा ऐतिहासिक है और लोग इससे जुड़ना चाहते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या से यात्रा में शामिल होंगी
खराब मौसम से बेपरवाह राहुल करते रहे जनसभा को सम्बोधित
कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को आज यानी 3 अक्टूबर को चौथा दिन हो गया है। यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी खराब मौसम से बेपरवाह मैसूर में एक जनसभा को संबोधित करते रहे। सबसे हैरानी वाली बात यह थी कि मूसलाधार बारिश में उत्साही भीड़ उन्हें सुनती रही।
राहुल ने ट्वीट कर कहा नदी की तरह यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक बहेगी। न तो तूफान और न ही बारिश या न ही ठंड का मौसम इसको रोक पाएगा..यह नफरत के बारे में नहीं है। इस नदी में आपको हिंसा या नफरत नहीं मिलेगी, इसमें केवल प्यार और भाईचारा है। जनसभा भी पार्टी के लिए एकता के प्रदर्शन में बदल गई।
भारत को एकजुट करने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।भारत की आवाज़ उठाने से,
हमें कोई नहीं रोक सकता।कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/sj80bLsHbF
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 2, 2022
राहुल गांधी के साथ के.सी. वेणुगोपाल, रणदीप सुरजेवाला, डी.के. शिवकुमार, सिद्धारमैया भी मौजूद रहे। इस बीच, सोनिया गांधी के साथ-साथ प्रियंका गांधी वाड्रा के “भारत जोड़ो यात्रा” के लिए सप्ताह के अंत में राहुल गांधी के साथ शामिल होने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



