कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ सोनिया गांधी को लिखे पत्र के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को घेरा है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्र को लेकर आज कहा कि सिंह की असलियत तो उनकी पार्टी के नेता पहले की खोल चुके हैं। मिश्रा ने ट्वीट कर सिंह पर निशाना साधा और कहा कि सिंह की असलियत उनकी ही पार्टी के नेता उमंग सिंघार और कमलनाथ जैसे नेता पहले ही खोल चुके हैं।
गृह मंत्री ने कहा कि सिंघार के आरोपों का खंडन अब तक किसी ने नहीं किया है। कमलनाथ भी कह चुके हैं कि उनकी सरकार दिग्विजय सिंह की वजह से ही गई। अब महाराष्ट्र के विश्वबंधु राय जैसे नेता उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान होने की बात लिख रहे हैं। अब तो सोनिया गांधी को भी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझनी चाहिए।
अब महाराष्ट्र के विश्वबंधु राय जैसे नेता उनके बयानों से कांग्रेस को नुकसान होने की बात लिख रहे हैं। अब तो #SoniaGandhi जी को भी दिग्विजय सिंह की हकीकत समझनी चाहिए।2/2
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 13, 2021
विश्वबन्धु राय ने सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। पत्र में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए “दिग्विजय सिंह के जुबान पर लगाम लगाने की सख्त जरूरत है” लिखा गया था। विश्वबन्धु राय ने इस पत्र में लिखा कि 2003 से मध्य प्रदेश की सत्ता से बेदखल होने के बाद दिग्विजय सिंह के बयानों से बहुसंख्यक वर्ग के वोटरों को लगातार नाराज करते आ रहे हैं।
विश्वबन्धु राय ने लिखा था कि दिग्विजय सिंह एक विशेष वर्ग को खुश करने के लिए बहुसंख्यक वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। इसके अलावा भी इस पत्र में दिग्विजय सिंह के कई हाल फिलहाल के बयान और कई पुराने बयानों का भी जिक्र किया गया।


Download Android App
Download iOS App



