तृणमूल कांग्रेस को छोड़ कर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि उनके भाई एवं तृणमूल नेता सौमेन्दु अनेक कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा में शामिल होंगे। सौमेन्दु को हाल ही में कोन्टाई नगरपालिका के प्रशासक पद से हटा दिया गया था।
शुभेन्दु ने पूर्व मेदिनीपुर में एक बैठक में कहा कि सौमेन्दु कुछ पार्षदों और तृणमूल कांग्रेस के 5,000 कार्यकर्ताओं के साथ दिन में भगवा पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तर्णमूल कांग्रेस जल्द ही ढह जाएगी।
उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर कहा ,‘‘ मेरा छोटा भाई सौमेन्दु कोन्टाई में आज भाजपा में शमिल होगा। उसके साथ कई पार्षद और तृणमूल कांग्रेस के जमीनी स्तर के 5,000 कार्यकर्ता होंगे। तृणमूल कांग्रेस शीघ्र ही ढह जाएगी।’’ गौरतलब है कि सौमेन्दु ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हर घर में कमल खिलेगा जिससे यह संकेत मिल रहे थे कि वह अपने भाई के नक्शे कदम पर चलते हुए भाजपा में शामिल हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



