चुनाव से पहले नेताओ का राजनीतिक दल बदलने का चलन भी इन दिनों आम हो जाता है। विधानसभा चुनावों से पहले मांड्या सीट से लोकसभा सदस्य सुमालता अंबरीश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने को लेकर हो रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस विषय में बात चल रही है।खबरों के अनुसार निर्दलीय सांसद सुमालता शुक्रवार को मांड्या में एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा में शामिल होने के फैसले की घोषणा कर सकती हैं।
कर्नाटक में इन दिनों राजनीतिक घमासान जारी
12 मार्च को मांड्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्धारित दौरे से पहले यह घोषणा हो सकती है। मोदी मद्दुर तालुक के गेज्जालगेरे में बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने और वहां एक जनसभा को संबोधित करने के लिए आएंगे। उनके मांड्या में डेढ़ किलोमीटर लंबे रोड शो में भी हिस्सा लेने की संभावना है।अभिनय की दुनिया से राजनीति में आईं सुमालता के भाजपा में शामिल होने और इस संबंध में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने से संबंधित एक सवाल पर जवाब देते हुए बोम्मई ने विजयापुरा में पत्रकारों से कहा, “प्रक्रिया जारी है, चर्चा चल रही है।”
मई में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकती है
ये उचित संकेत हैं। संभावना है की मांड्या जिले के किसी निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने यादगीर में संवाददाताओं से बोला , आपने इतने समय प्रतीक्षा की है 24 घंटे और कर लीजिए। मुझे जिसके बारे में मालूम नहीं, मैं उसकी पुष्टि या उससे इनकार नहीं कर सकता।”सुमालता (59) अभिनेता से नेता बने एम एच अंबरीश की विधवा हैं।


Download Android App
Download iOS App



