स्टालिन ने सोनिया और राहुल से की मुलाकात, कांग्रेस नेता बोले- DMK के साथ मिलकर करते रहेंगे काम

Summary :

राहुल ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और दुर्गावती स्टालिन से मिलकर खुशी हुई। हम मजबूत और समृद्ध तमिलनाडु के निर्माण के लिए द्रमुक के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

हाल ही में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। वहीं इससे पहले स्टालिन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आज के मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस तमिलनाडु को मजबूत एवं समृद्ध बनाने के लिए द्रमुक के साथ मिलकर काम करती रहेगी।

स्टालिन की कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के साथ यह पहली मुलाकात है। सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। इस मौके पर स्टालिन की पत्नी दुर्गावती स्टालिन भी मौजूद थीं। राहुल ने इस मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और मुझे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और दुर्गावती स्टालिन से मिलकर खुशी हुई। हम मजबूत और समृद्ध तमिलनाडु के निर्माण के लिए द्रमुक के साथ मिलकर काम करते रहेंगे।’’

गौरतलब है कि गत अप्रैल में हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में द्रमुक, कांग्रेस और कुछ अन्य दलों के गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। स्टालिन ने पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है। पिछले महीने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी आए स्टालिन ने यहां प्रधानमंत्री मोदी से भेंट कर श्रीलंका से आए तमिल शरणार्थियों को नागरिकता देने के साथ ही संशोधित नागरिकता कानून और पिछले साल बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

Desk Team