भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बंगाल दौरे के दूसरे दिन डायमंड हार्बर इलाके में विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने नड्डा के काफिले पर पथराव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के वाहन में तोड़-फोड़ की गयी। बीजेपी ने इस हमला का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगाया है।
कोलकाता से दक्षिण 24 परगना जिले में जाने के दौरान डायमंड हार्बर इलाके में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर भारी भरकम पत्थर फेंके गए। पार्टी सूत्रों ने बताया कि पथराव की घटना में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की कार में तोड़-फोड़ की गई। और मीडियाकर्मियों के वाहनों को भी नहीं छोड़ा गया।

पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने बताया, ‘‘डायमंड हार्बर की हमारी यात्रा के समय तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया और नड्डा के वाहन तथा दूसरी गाड़ियों पर पत्थर फेंके। यह तृणमूल कांग्रेस का असली रंग दिखाता है।’’ बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि काफिला वहां से गुजर सके।
गौरतलब है कि हमले से पहले आज सुबह ही बंगाल बीजेपी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जेपी नड्डा की सुरक्षा की चिंता करते हुए चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में कहा गया है, ‘बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 दिवसीय दौरे पर कोलकाता में हैं, लेकिन उनकी सुरक्षा को लेकर बंगाल पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। पुलिस की ओर से काफी लापरवाही बरती जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



