रासबिहारी एवेन्यू और चारू बाजार इलाके के पास सोमवार को रोडशो कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर तृणमूल कांग्रेस का झंडा लिए हुए कुछ बदमाशों द्वारा पथराव के बाद दक्षिण कोलकाता में तनाव व्याप्त हो गया। टॉलीगंज ट्राम डिपो से शुरू हुए रोड शो को रासबिहारी एवेन्यू तक जाना था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में रैली के चारू बाजार की तरफ बढ़ने के दौरान कुछ बदमाशों ने पथराव किया जिससे भगवा पार्टी के कुछ कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमले से खफा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बदमाशों का पीछा किया जिसके बाद वे पास की गलियों में भाग गए।
इसके बाद भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ मोटरसाइकिलों और इलाके की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की। हालात पर नियंत्रण के लिए पुलिस की भारी टुकड़ी वहां भेजी गयी है। राज्य के मंत्री अरूप बिस्वास भी वहां पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।


Download Android App
Download iOS App



