कोई रोया तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा…भावुक पोस्ट लिखने के बाद छात्र ने किया सुसाइड

Summary :

खुदकुशी करने से पहले छात्र ने व्हाट्सएप पोस्ट में लिखा, “यदि कोई रोता है तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा।”

कोई रोया तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा….! सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखने के बाद 21 वर्षीय छात्र ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कथित तौर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। मामला मध्य प्रदेश के रीवा जिले का है, जहां मृतक छात्र ने अपनी मौत पर अपने परिजनों से शोक न मानने की अपील करते हुए जान दे दी। 
लखनऊ के एक कॉलेज में बी.कॉम के छात्र और अपनी माता-पिता के इकलौते पुत्र मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को स्वयं को गोली मार ली। घायल अवस्था में मानवेंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी करने से पहले छात्र ने व्हाट्सएप पोस्ट में लिखा, ‘‘यदि कोई रोता है तो मैं उसे सपने में आकर डराऊंगा।”
छात्र अपने पोस्ट में लिखा कि मैं अपने माता-पिता का सिर ऊंचा रखना चाहता था लेकिन नीचे झुका दिया। मैंने कुछ गलत नहीं किया और मैं जो कुछ भी कर रहा हूं उसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं हैं। सब कोई हंस कर विदा करें मुझको और किसी को कभी कुछ गलत बोला या गलत किया तो उसके लिए सॉरी।’’
रीवा शहर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सचिन्द्र प्रसाद ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। अन्य अधिकारियों ने संभावना जताई कि छात्र ने पढ़ाई के तनाव में ऐसा कदम उठाया होगा। लेकिन अभी सुसाइड का मुख्य कारण सामने नहीं आया है।

Desk Team