झारखंड में परीक्षाओं की गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का अभियान सोशल मीडिया पर करता रहा ट्रेंड

Summary :

झारखंड में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य के छात्रों ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खास अभियान चलाया। इससे जुड़े हैशटैग पूरे दिन ट्रेंड करते रहे। छात्रों ने परीक्षाओं का आयोजन स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से करने की आवाज बुलंद की और लगभग तीन लाख पोस्ट डाले गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सोशल मीडिया के इस अभियान को समर्थन दिया। छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग छात्रों ने इस अभियान के दौरान जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने, परीक्षा के आयोजन में गड़बड़ी करने वाली एजेंसी को…

झारखंड में स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ राज्य के छात्रों ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खास अभियान चलाया। इससे जुड़े हैशटैग पूरे दिन ट्रेंड करते रहे। छात्रों ने परीक्षाओं का आयोजन स्वच्छ और पारदर्शी तरीके से करने की आवाज बुलंद की और लगभग तीन लाख पोस्ट डाले गए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी सोशल मीडिया के इस अभियान को समर्थन दिया।

छात्रों पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग
छात्रों ने इस अभियान के दौरान जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने, परीक्षा के आयोजन में गड़बड़ी करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने और इस मुद्दे पर 31 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। यह अभियान झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन (जेएसएसयू) के आह्वान पर चला था। यूनियन के प्रमुख देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारे अभियान को अपार जनसमर्थन मिला है। सोशल मीडिया पर हम टॉप ट्रेंड में रहे। हमने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने अपनी मांग रखी है। उम्मीद है कि छात्रों का दर्द सबकी समझ में आएगा। सरकार परीक्षा लेने वाली इस एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करके सही तरीके से जल्द से जल्द परीक्षा का आयोजन करवाए।

Desk Team