संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिलिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाते हुए सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने यहां मार्च निकाला। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (टिस) के छात्र कॉलेज परिसर के बाहर एकत्रित हुए। उनके हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे प्लेकार्ड थे।
पुलिस कार्रवाई के खिलाफ जामिया के छात्रों ने कपड़े उतारकर किया विरोध प्रदर्शन
ऐसे ही एक पोस्टर पर लिखा था, ‘‘देश मर रहा है और आप सो रहे हैं।’’ विद्यार्थियों ने मीडिया की भी निंदा करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने जामिया और एएमयू छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए नारेबाजी की। देवनार स्थित संस्थान के बाहर जमा हुए छात्रों ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और नागरिकता कानून को रद्द करने की मांग की। पीएचडी के दूसरे वर्ष के छात्र फहाद अहमद ने कहा कि दिल्ली पुलिस को मुंबई पुलिस से सबक लेना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



