कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार से दो विधायकों ने मंगलवार को अपना समर्थन वापस ले लिया। एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने राज्यपाल वजुभाईवाला को पत्र लिख कर अपने इस फैसले से अवगत कराया है। अलग – अलग पत्रों में विधायकों ने कहा है कि वे कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को दिया अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस ले रहे हैं।
फिलहाल मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए इन विधायकों ने राज्यपाल से आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर विधायकों को प्रलोभन देने का आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस के कुछ विधायकों और कुछ निर्दलीय विधायकों के मुंबई के एक होटल में ठहरे होने की खबरों के बीच बीजेपी के विधायक अभी हरियाणा में डेरा डाले हुए हैं।
वहीं, मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा था कि तीनों ही (कांग्रेस के विधायक) लगातार मेरे संपर्क में हैं। मुझे सूचित करने के बाद वे मुंबई गए। मेरी सरकार को किसी तरह का खतरा नहीं है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किनसे संपर्क साधने को कोशिश कर रही है और वे क्या प्रस्ताव दे रहे है। मैं इसे संभाल सकता हूं, मीडिया को क्यों इतनी चिंता है?


Download Android App
Download iOS App




