ऋषिकेश : उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने खदरी स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने पॉलिटेक्निक संस्थान के परिसर की चारदीवारी और क्षतिग्रस्त हुई पुलिया का मौके पर जायजा लिया। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी स्थित पॉलिटेक्निक संस्थान का विधानसभा अध्यक्ष ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार से पॉलिटेक्निक संस्थान में चल रहे विषयों एवं बच्चों की संख्या के बारे में विस्तृत जानकारी ली।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षतिग्रस्त चार दिवारी का निरीक्षण करते हुए प्रधानाचार्य सुनील कुमार को कहा कि इस संबंध में जानकारी सरकार अथवा स्थानीय विधायक को दी जानी आवश्यक थी। उन्होंने पॉलिटेक्निक संस्थान के प्रधानाचार्य को इस समस्या के संबंध में अपने कैम्प कार्यालय ऋषिकेश में मिलने के लिए भी कहा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की क्षेत्र एवं संस्थानो की समस्याओं का हल करना उनका काम है। परंतु जब तक उनके पास समस्या की सूचना नहीं प्राप्त होगी तो कैसे वह समस्या का समाधान करेंगे। इस अवसर पर संजीव चौहान, हरि सिंह, शीतल नौटियाल, मुकेश पांडे, पूरन नेगी, सुरेंद्र रयाल सहित पॉलिटेक्निक संस्थान के कर्मचारी गण उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



