CM अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को दी श्रद्धांजलि

Summary :

वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा “आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम, श्रद्धांजलि।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने आजाद हिन्द फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीएम गहलोत ने ट्वीट कर नेताजी को विनम, श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम के दिग्गज सुभाष चंद्र बोस के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्पष्ट आह्वान ने साथी भारतीयों को देश के लिए सर्वोच्च बलिदान करने के लिए प्रेरित किया। उनकी वीरता और उद्देश्य की शक्ति प्रेरणा का ह्मोत बनी हुई है। 

पायलट ने भी ट्वीट कर नेताजी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा ‘‘जय हिंद एवं तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा’’ जैसे नारों के माध्यम से देशवासियों में देशप्रेम और क्रांति की लहर का संचार करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।’’ 

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ट्वीट कर सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कहा ‘‘आजाद हिन्द फौज के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम, श्रद्धांजलि।’’ 

Desk Team