पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि शिकागो में धर्म संसद के सम्मेलन में अपने संबोधन में सार्वभौम भाईचारे का स्वामी विवेकानंद का संदेश आज के समय में भी प्रासंगिक है। स्वामी विवेकानंद ने 1893 में अपने भाषण में पश्चिमी दुनिया का भारत और हिंदुत्व से परिचय कराया था।
स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि देते हुए बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘शिकागो में धर्म संसद में स्वामी विवेकानंद के युगांतकारी भाषण के आज 126 साल पूरे हो गये। सार्वभौम भाईचारे का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। इस महान संत को मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’’

तृणमूल कांग्रेस सरकार ने विवेकानंद के भाषण को पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया है। राज्य सरकार आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के प्रतिभावान छात्रों की मदद के लिये बुधवार को स्वामी विवेकानंद मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप (एसवीएमसीएमएस) की शुरुआत करने वाली है। इसके अलावा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार ने रामकृष्ण मिशन के साथ मिलकर इस दिन के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनायी है।


Download Android App
Download iOS App



