सुप्रसिद्ध तमिल फिल्म डायरेक्टर, एक्टर मनोबला का बुधवार को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार मनोबला कुछ दिनों से लीवर संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। आज दोपहर करीब एक बजे उनका निधन हो गया।उन्होंने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है और बाद में अभिनय की ओर रुख किया।
कई फिल्मों में कॉमेडियन के रूप में उनकी भूमिका को उनके प्रशंसक आज भी याद करते हैं। उनके आकस्मिक निधन पर तमिल फिल्म बिरादरी ने शोक व्यक्त किया। तमिल फिल्म सुपरस्टार रजनीकांत, दिग्गज-अभिनेता-निर्माता और निर्देशक भारतीराजा, निर्देशक विक्रमण, कॉमेडियन करुणा और अन्य फिल्मी कलाकारों ने दिग्गज अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।


Download Android App
Download iOS App



