प्रचार करते-करते कपड़े धोने लगे नेता जी, चुनाव जीतने पर वाशिंग मशीन देने का किया वादा

Summary :

तमिलनाडु के नागापट्टिनम से एआईएडीएमके के उम्मीदवार चुनावी प्रचार के दौरान लोगों के कपड़े धोने बैठ गए। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव जीतने के बाद वाशिंग मशीन देने का भी वादा किया।

तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार अभियान ज़ोरों पर है। मतदाताओं को लुभाने के लिए और चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रत्याशी कई तरह के वादे कर रहे हैं। तमिलनाडु के नागापट्टिनम से एआईएडीएमके के उम्मीदवार चुनावी प्रचार के दौरान लोगों के कपड़े धोने बैठ गए। इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव जीतने के बाद वाशिंग मशीन देने का भी वादा किया।
राज्य में सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के नागपट्टिनम से उम्मीदवार थांगा कातिरवन ने सोमवार को चुनाव प्रचार के दौरान सड़कों पर ही लोगों के कपड़े धोने लगे। उन्होंने चुनाव में जीत के बाद लोगों को वॉशिंग मशीन देने का वादा किया है। एआईएडीएमके ने श्रीलंकाई तमिल शरणार्थियों के लिए दोहरी नागरिकता की बात की है।


आम लोगों को मुफ्त वाशिंग मशीन से लेकर मुफ्त गैस चूल्हा और सभी के लिए मुफ्त केबल टीवी कनेक्शन देने का वादा किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि तमिलनाडु में एक ही चरण में 234 सीटों पर छह अप्रैल को चुनाव होंगे। दो मई को नतीजे आएंगे।

Desk Team