Tamil Nadu: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम.के.स्टालिन ने गुरुवार को कहा कि जिस तरह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया है वह अपमानजनक और शर्मनाक है।
Highlights:
- एम.के.स्टालिन ने गुरुवार को बीजेपी पर साधा निशाना
- कहा- ‘आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता’
- इस कृत्य से हताशा और सत्ता के दुरुपयोग की बू आती- एम.के.स्टालिन
- ‘जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता का निम्न स्तर है’
‘आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता’
एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री स्टालिन ने कहा,‘‘ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता की गिरफ्तारी केंद में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का एक ज़बरदस्त प्रदर्शन था और एक आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता का निम्न स्तर है।
इस कृत्य से हताशा और सत्ता के दुरुपयोग की बू आती- एम.के.स्टालिन
इस कृत्य से हताशा और सत्ता के दुरुपयोग की बू आती है और भाजपा की गंदी रणनीति विपक्षी आवाज को चुप नहीं कराएगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ झारखंड के मुख्यमंत्री तिरु.हेमंत सोरेन झामुमो की गिरफ्तारी केंद्रीय भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक प्रतिशोध का एक खुला प्रदर्शन है।
‘जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता का निम्न स्तर है’
एक आदिवासी नेता को परेशान करने के लिए जांच एजेंसियों का उपयोग करना राजनीतिक तुच्छता का निम्न स्तर है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति के बावजूद, तिरु.हेमंत सोरेन झामुमो झुकने से इनकार करते हुए मजबूत बने हुए हैं। विपरीत परिस्थितियों में उनका लचीलापन सराहनीय है।’’ श्री स्टालिन ने कहा कि भाजपा की धमकाने वाली रणनीति के खिलाफ लड़ने का उनका दृढ़ संकल्प एक प्रेरणा है।


Download Android App
Download iOS App



