Tamil Nadu Election 2026 : अभिनेता विजय ने दो सीटों से लड़ने का किया एलान, TVK ने जारी की पहली उम्मीदवार सूची

Summary :

Tamil Nadu Election 2026 : तमिल फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी राजनीतिक पारी को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसके साथ ही विजय ने घोषणा की कि वे आगामी चुनाव में दो विधानसभा सीटों से मैदान में उतरेंगे। यह चुनाव ऐक्टर विजय के लिए निर्णायक होने जा रहा है। इस चुनाव में उनकी जमीन पर पकड़ भी देखने को मिलेगी। Tamil Nadu Election 2026: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे विजय…

Tamil Nadu Election 2026 : तमिल फिल्म अभिनेता से राजनेता बने विजय ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी राजनीतिक पारी को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाते हुए बड़ा फैसला लिया है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने रविवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसके साथ ही विजय ने घोषणा की कि वे आगामी चुनाव में दो विधानसभा सीटों से मैदान में उतरेंगे। यह चुनाव ऐक्टर विजय के लिए निर्णायक होने जा रहा है। इस चुनाव में उनकी जमीन पर पकड़ भी देखने को मिलेगी।

Tamil Nadu Election 2026: दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे विजय

Tamil Nadu Election 2026
Tamil Nadu Election 2026 (Source: Social Media)

पार्टी बैठक के दौरान विजय ने बताया कि वे चेन्नई की पेराम्बुर सीट और त्रिची ईस्ट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। चुनावी मैदान में उनका नाम “सी. जोसेफ विजय” के रूप में दर्ज होगा। इस मौके पर विजय ने कहा कि पार्टी ने ऐसे उम्मीदवारों को चुना है जो जनता के साथ खड़े रहेंगे और उनके मुद्दों को प्राथमिकता देंगे।

करीबी सहयोगियों को भी मिला मौका

TVK की पहली सूची में विजय के कई करीबी सहयोगियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी टिकट दिया गया है। इनमें एन. आनंद, अधाव अर्जुन, आर. अरुणराज, सीटीआर निर्मल कुमार और के.ए. सेंगोट्टैयान जैसे नाम शामिल हैं। इन नेताओं को टी. नगर, विल्लिवक्कम, गोबिचेट्टीपलायम और तिरुप्पारंकुंद्रम समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार बनाया गया है।

Tamil Nadu Election 2026: TVK का चुनावी नारा

Tamil Nadu Election 2026
Tamil Nadu Election 2026 (Source: Social Media)

विजय ने चुनावी मुकाबले को “लोगों का गठबंधन बनाम स्टालिन के नेतृत्व वाला गठबंधन” बताया। उन्होंने सत्तारूढ़ डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन को केवल एक “समझौता गठबंधन” करार दिया। विजय का कहना है कि उनकी पार्टी का लक्ष्य ऐसे प्रतिनिधियों को आगे लाना है जो जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाएं और उनके साथ खड़े रहें।

चुनाव को ध्यान में रखते हुए विजय ने युवाओं के लिए कई अहम वादों का ऐलान किया है। उन्होंने ड्रग्स-मुक्त तमिलनाडु बनाने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही। इसके अलावा छात्रों को आर्थिक मदद देने के लिए कक्षा 12 से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई के लिए 20 लाख रुपये तक का बिना गारंटी (कोलेटरल-फ्री) लोन उपलब्ध कराने का वादा भी किया गया है।

यह भी पढ़ें – नासिक में कथित बाबा अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें! फिर दर्ज हुई 2 FIR, अब तक 10 मामलों में कसा शिकंजा

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।