तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने नयी राज्य शिक्षा नीति तैयार करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश डी मुरुगेसन की अध्यक्षता में मंगलवार को एक उच्चस्तरीय समिति के गठन की घोषणा की।
समिति में 13 लोग शामिल
दिग्गज भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, संगीतकार, लेखक एवं कार्यकर्ता टी एम कृष्णा और सविता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एल जवाहरनेसन 13 सदस्यीय इस समिति में शामिल हैं, जिसमें शिक्षाविदों और राज्य योजना आयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री के हवाले से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह समिति एक साल के भीतर नयी राज्य शिक्षा नीति तैयार करने के लिए अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेगी।


Download Android App
Download iOS App



