तमिलनाडु के राज्यपाल ने पीएफआई को बताया खतरनाक संगठन

Summary :

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने शुक्रवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक खतरनाक संगठन है और इसके पास देश को भीतर से अस्थिर करने के उद्देश्य से जुड़़े कई ‘‘मुखौटे’’ हैं।

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने शुक्रवार को कहा कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) एक खतरनाक संगठन है और इसके पास देश को भीतर से अस्थिर करने के उद्देश्य से जुड़़े कई ‘‘मुखौटे’’ हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र, इसके सशस्त्र बल और सुरक्षा प्रतिष्ठान उससे निपटने में पूरी तरह सक्षम हैं और पीएफआई से आतंकवाद के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ की स्पष्ट दृष्टि और रणनीति के जरिए निपटा जा रहा है।
इस पर टिप्पणी के लिए पीएफआई से तत्काल संपर्क नहीं हो सका।
यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि ने 2014 से आतंकवाद और उग्रवाद के प्रति केंद्र की ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ नीति की सफलता का विवरण देने के बाद घरेलू खतरों पर बात की।
 

Desk Team