कोई एक्स IRS अधिकारी, कोई डेंटिस्ट तो कोई समाजसेवी, जानिए TVK के वो 9 चेहरे जिन्हें मिली कैबिनेट में जगह

Summary :

Tamil Nadu New Cabinet Ministers: तमिलनाडु में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई नॉन द्रविड़ियन पार्टी सरकार बनाने जा रही हो. विजय की पार्टी TVK ने तमाम राजनीतिक पंडितों को चौंका कर तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें लाने का काम किया है, हैरानी यह कि पार्टी को 2 साल पहले ही बनी और उसने पौराणिक पार्टियों को न सिर्फ पटखनी दी बल्कि राज्य में एक बड़े राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने का काम किया. अब तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की सरकार बन गई है, विजय ने CM पद की शपथ ले ली है. अब वे…

Tamil Nadu New Cabinet Ministers: तमिलनाडु में पहली बार ऐसा हो रहा है कि कोई नॉन द्रविड़ियन पार्टी सरकार बनाने जा रही हो. विजय की पार्टी TVK ने तमाम राजनीतिक पंडितों को चौंका कर तमिलनाडु में सबसे ज्यादा सीटें लाने का काम किया है, हैरानी यह कि पार्टी को 2 साल पहले ही बनी और उसने पौराणिक पार्टियों को न सिर्फ पटखनी दी बल्कि राज्य में एक बड़े राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरने का काम किया.

अब तमिलनाडु में तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की सरकार बन गई है, विजय ने CM पद की शपथ ले ली है. अब वे राज्य के नए मुख्यमंत्री हैं. लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिरकार उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने सुबह 10 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में शपथ दिलाई, मुख्यमंत्री नियुक्त करने का आधिकारिक पत्र सौंपा. यहां हम बताने जा रहे हैं उन 9 नेताओं के नाम जिन्होंने जोसेफ विजय के साथ मंत्रिपद की शपथ ली. आइए जानते हैं.

Tamil Nadu New Cabinet Ministers: केबिनेट के चेहरे

Tamil Nadu New Cabinet Ministers
Tamil Nadu New Cabinet Ministers (Source: Social Media)
  1. के ए सेंगोट्टैयन: 5 दशक से ज्यादा तक AIADMK में सक्रिय रहे के ए सेंगोट्टेयन तमिलनाडु में बड़े नेता है. उनका राजनीति में लम्बा अनुभव है. साल 1977 से 2025 तक तमिलनाडु विधानसभा के सदस्य रहे. उन्होंने सत्यमंगलम और गोबीचेट्टिपालयम से रिकॉर्ड 9 बार चुनाव जीता है. उनके पास परिवहन, कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी, राजस्व, स्कूल शिक्षा और खेल विकास जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय रहे हैं. AIADMK से नवंबर 2025 में निष्कासित होने के बाद उन्होंने TVK का हाथ थामा. अब वह पार्टी के शीर्ष प्रशासनिक समिति के मुख्य समन्वयक हैं.
  2. आधव अर्जुन: आधव युवा चेहरा हैं और जोशीले हैं. वह तिरुचिरापल्ली से हैं. किसान परिवार से आते हैं, अब विल्लिवक्कम विधानसभा से विधायक हैं. उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में DMK उम्मीदवार को हराकर यह सीट जीती. वह TVK के महासचिव (चुनाव प्रचार प्रबंधन) हैं. बताया जाता है कि वह विजय के रणनीतिक सलाहकार भी हैं. दिलचस्प यह कि वह लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के दामाद भी हैं. अपनी आक्रामक चुनावी रणनीति, डिजिटल कैंपेनिंग और युवाओं को आकर्षित करने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं.
  3. एन आनंद: आनंद 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की थियागरायनगर सीट से विधायक चुने गए, विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK की स्थापना के वक्त ही आनंद को पार्टी का पहला महासचिव नियुक्त किया था. तब से वह पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता के रूप में सक्रिय हैं.
  4. के जी अरुणराज : अरुणराज IRS अधिकारी रहे हैं. डाक्टरी पेशे से जुड़े हैं. नामक्कल जिले की तिरुचेन्गोडे सीट से चुनाव जीत कर वे विधानसभा पहुंचेगे. वह घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख भी रहे हैं. सिविल सर्विस में साल 2009 में भर्ती हुए, मई में रिटायर हुए और सीधे TVK में शामिल हो गए।
  5. सी टी आर निर्मल कुमार: TVK को सोशल मीडिया पर हिट बनाने का श्रेय इन्हें जाता है. निर्मल कुमार पार्टी के नए चेहरे हैं. बीजेपी और AIADMK के लिए काम कर चुके हैं, उन्होंने पारंपरिक जिला सचिव मॉडल को दरकिनार करते हुए असंगठित फैनबेस को अनुशासित डिजिटल फोर्स में तब्दील किया. विजय के भरोसेमंद खिलाड़ी हैं.
  6. ए राजमोहन: इनका पॉपुलर नाम पुट चटनी राजमोहन है. यह भी विजय की तरह अभिनेता हैं, मगर यह मल्टीटेलेंटेड व्यक्ति हैं. ये अभिनेता, स्टैंडअप कॉमेडियन, निर्देशक, टीवी एंकर, कंटेंट क्रिएटर के बाद अब कैबिनेट मंत्री बन गए हैं. तीखा व्यंग करते हैं. विजय के करीबी हैं.
  7. पी वेंकटरमणन: पार्टी के कोषाध्यक्ष और मैनेजर हैं. वह मेलापोर विधानसभा सीट से विधायक चुने गए. पहली बार विधायक बने. विजय के 2000 से निजी मैनेजर हैं. वेंकटरामनन, सैदापेट लॉ एसोसिएशन में प्रैक्टिस कर चुके हैं. उन्होंने मेलेपोर में DMK के डी वेलु को 28,972 वोटों के अंतर से हराया है.
  8. एस कीर्तना: कीर्तना शिवकाशी से विधायक चुनी गई हैं. सिर्फ 29 साल की उम्र में वह इस विधानसभा की पहली महिला विधायक बनी हैं. 7 दशक से यहां सिर्फ पुरुष ही जी रहे थे. कई भाषा में बातचीत करती हैं. विजय की कोर टीम का हिस्सा हैं।
  9. के टी प्रभु: समाजसेवा से जुड़े रहे हैं, पेशे से डेंटिस्ट हैं. वह शिवगंगा पूर्व जिला सचिव और कराइकुडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। सामाजिक मुद्दों पर अच्छा काम किया बताया जाता है. उन्होंने सामाजिक कल्याण, कृषि विकास और युवा सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर लगातार काम किया है. उन्हें विजय की कैबिनेट में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें – Vijay के CM बनने में देरी से भड़का समर्थक, TVK कार्यकर्ता ने खुद को लगाई आग

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।