अपनी कनिष्ठ महिला सहयोगी संग दुष्कर्म करने के अरोपी व तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल के वकीलों ने उत्तरी गोवा के मापुसा की जिला अदालत में बंद कमरे में हुई मामले की सुनवाई के दौरान बुधवार को लगातार तीसरे दिन पीड़िता के साथ जिरह की। विशेष सरकारी वकील फ्रांसिस्को टवोरा ने पत्रकारों से कहा कि गुरुवार को जिरह खत्म हो जाएगी।
टवोरा ने कहा, ‘पीड़िता से लगातार तीसरे दिन जिरह की गई है और गुरुवार को भी बंद कमरे में जिरह जारी रहेगी।’ तरुण तेजपाल पर नवंबर 2013 में तहलका पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान गोवा के एक रिसॉर्ट होटल की लिफ्ट के अंदर अपनी कनिष्ठ सहयोगी के यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं।
CM ममता ने चक्रवात प्रभावित क्षेत्र का किया हवाई सर्वेक्षण
सितंबर 2017 में शुरू हुए इस मुकदमे में तेजपाल के सुप्रीम कोर्ट का रुख करने के बाद देरी हुई। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपील की थी कि वह कोर्ट द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को खारिज करे। सुप्रीम कोर्ट ने इस साल अगस्त में उनकी याचिका का निपटारा करते हुए निचली अदालत को छह महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया था।


Download Android App
Download iOS App



