TDP के वरिष्ठ नेता गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का डेंगू बुखार के कारण निधन

Summary :

NULL

तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के वरिष्ठ नेता एवं विधान पार्षद एमएलसी गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का डेंगू बुखार के कारण हैदराबाद में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। नायडू को डेंगू होने के बाद गत रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। तेज बुखार के बाद उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया जिसके कारण कल मध्यरात्रि के बाद उन्होंने अंतिम सांसें लीं।

उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। वह चित्तूर जिले के तिरुपति स्थित पद्मावतीपुरम में रह रहे थे। चित्तूर जिले में रामचंद्रपुरम मंडल के वेंकटरामपुरम में 9 जून 1947 को जन्मे  नायडू 1983 में नंदमूरी तारक रामाराव के नेतृत्व में तेदेपा में शामिल हुए थे।

वह पुत्तुर विधानसभा सीट से 6 बार तेदेपा विधायक रहे तथा शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं वन विभागों के मंत्री भी रहे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नायडू का अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान वेंकटरामपुरम में किया जाएगा।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team