अमेरिका में रंगभेद और नस्लवाद को लेकर भले ही ये कहा जाता है कि अब ये खत्म हो चुका है। मगर रंगभेद अभी खत्म नहीं हुआ है। इसका जीता-जागता उदाहरण एक वीडियो में देखने को मिला है। इन दिनों ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है । इस वीडियो में US में एक श्वेत स्कूल टीचर अपने स्टूडेंटस को बताता है कि उसकी नस्ल सुपिरियर यानी ‘श्रेष्ठ’ या कहें ‘सबसे बेहतर’ है।इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक बार फिर से नस्लवाद को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है।लोगों ने इस अमेरिकी टीचर की जमकर आलोचना भी की है। पूरा मामला अमेरिका के टेक्सास के फ्लूगरविल में स्थित बोहल्स मिडिल स्कूल से सामने आया है। बता दे इस मामले को दबाने के लिए अधिकारियों ने टीचर को नौकरी से निकाल दिया है।रेडिट समेत कई सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 56 सेकेंड का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीचर की तरफ से बच्चे को दिए जा रहे ‘जहरीले ज्ञान’ को साफ तौर पर सुना जा सकता है।अधिकारियों ने कहा है कि वे अब इस टीचर की जगह किसी और को नौकरी पर रखने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर वीडियो खुब वायरल हो रहा है।जिसमें टीचर को अपने स्टूडेंट्स से ये कहते हुए सुना जा सकता है।कि मैं ये मानता हूं कि मेरी नस्ल सबसे बेहतरीन है। वह वीडियो में आगे कहता है।मुझे लगता है कि हर कोई ऐसा ही सोचता है।वो बस इसे लेकर ईमानदार नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



