Telangana Dogs Killing News: तेलंगाना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां कामारेड्डी और हमनकोंडा जिलों में चुनावी वादा पूरा करने के लिए सरपंचों ने एक हफ्ते में 500 कुत्तों की हत्या कर दी। इसे लेकर एनिमल एक्टिविस्ट ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।
Kamareddy Stray Dog Killing: सरपंचों के खिलाफ केस दर्ज
हाल ही में पालवंचा मंडल के 5 गावों- भवानीपेट, पालवंचा, फरीदपेट, वाड़ी और बंदारामेश्वर पल्ली गांवों में बीते दो-तीन दिनों में करीब 200 आवारा कुत्तों को मारने का आरोप है। पुलिस ने जांच में पांच सरपंचों सहित छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इससे पहले, हनमकोंडा जिले के श्यामपेट और अरेपल्ली गांवों में 6 से 9 जनवरी के बीच लगभग 300 आवारा कुत्तों की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस संबंध में दो महिला सरपंचों और उनके पतियों समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आवारा कुत्तों और बंदरों से छुटकारा दिलाने का था वादा

सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल दिसंबर में ग्राम पंचायत चुनाव हुए थे। उस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने आवारा कुत्तों और बंदरों की समस्या को खत्म करने का वादा किया था। आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद कुछ लोग कुत्तों को मारकर अपने वादे निभा रहे हैं।
500 Dogs Poisoned In Telangana: कुत्तों को लगाए जहरीले इंजेक्शन
पुलिस के मुताबिक, सरपंचों पर आरोप है कि उन्होंने कुत्तों को मारने के लिए जहरीले इंजेक्शन लगाए। सरपंचों ने किसी व्यक्ति को जहरीली इंजेक्शन लगाने के लिए नियुक्त किया हुआ था। कुत्तों की हत्या कर उन्हें बाहर दफनाया गया था।
एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट ने दर्ज कराई शिकायत
एनिमल वेलफेयर एक्टिविस्ट अदुलापुरम गौथम ने इस मामले में मछारेड्डी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि भवानीपेट गांव में कुत्तों के शव मिले, और बाद में पता चला कि आस-पास के गांवों में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।
Telangana News Today: कुत्तों के शव का पोस्टमार्टम

सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा टीमों ने कुत्तों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम किया। सैंपल फॉरेंसिक साइंस लैब भेजे गए हैं, ताकि मौत की पुष्टि हो सके और इस्तेमाल किये गए जहर का पता लगे जा सके। आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: महिला सफाई कर्मचारी को सड़क पर मिला 45 लाख का सोना, फिर पहुंची थाने… ईमानदारी देख CM ने दिया इनाम


Download Android App
Download iOS App




