महिला सफाई कर्मचारी को सड़क पर मिला 45 लाख का सोना, फिर पहुंची थाने… ईमानदारी देख CM ने दिया इनाम

Chennai Sanitation Worker Found Gold

Chennai Sanitation Worker Found Gold: 21वीं सदी में भी ईमानदारी जिंदा है इस बात का जीता-जागता उदाहरण है चेन्नई की एक सफाई कर्मचारी। जिसकी तारीफ पूरे देश में हो रही है। पद्मा को करीब 45 लाख रूपये की कीमत का सोना मिला, लेकिन उसने वो वापस कर दिया। 45 लाख रुपये… इतनी बड़ी रकम की इतने में उसकी जिंदगी बदल सकती थी। वो चाहती तो सोना वापस न करती, लेकिन उसका जमीर जिंदा था। उन्होंने साफ़ मन रखते हुए ईमानदारी से जिसकी अमानत थी, उसे ही लौटा दी। जिसके लिए CM ने उन्हें सम्मानित भी किया है।

Chennai Sanitation Worker News: सड़क पर मिला सोने से भरा बैग

Chennai Sanitation Worker Found Gold
Chennai Sanitation Worker News (Image- Social Media)

रोज की तरह पद्मा अपनी ड्यूटी के दौरान पॉन्डी बाजार इलाके में सफाई कर रही थीं। तभी उसकी नजर एक संदिग्ध बैग पर पड़ी। जब उसने बैग खोल के देखा, तो अंदर कई सोने के आभूषण थे, जिसे देख वे हैरान रह गई। इतना कीमती सोना देखकर उसका मन नहीं डोला। इसके बाद पद्मा ने बिना लालच के बैग को तुरंत पॉन्डी बाजार पुलिस स्टेशन में जमा कर दिया। पुलिस ने इसकी जांच कर वजन और कीमत कन्फर्म की, उसके बाद इसके मालिक को ढूंढना शुरू कर दिया।

Lost Gold Jewelry: पुलिस ने असली मालिक को लौटाया बैग

Chennai Sanitation Worker Found Gold
Lost Gold Jewelry (Image- Social Media)

पुलिस की जांच में पता चला कि नंगनल्लूर के रहने वाले रमेश ने कुछ समय पहले गहनों से भरा बैग खोने की शिकायत दर्ज कराई थी। ठीक से जांच और पूछताछ करने के बाद पुलिस ने रमेश को गहने लौटा दिए।

मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Chennai Sanitation Worker Found Gold
Chennai Sanitation Worker Found Gold (Image- Social Media)

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने पद्मा की ईमानदारी की सरहाना करते हुए सम्मानित किया और साथ में एक लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया। पद्मा न केवल ईमानदारी की मिसाल है, बल्कि वह समाज में सकारात्मक संदेश भी दे रही है।

आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है, जब पद्मा और उनके परिवार ने ऐसी ईमानदारी की मिसाल पेश की हो। कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान, उनके पति सुब्रमणि को मरीना बीच के पास सड़क पर डेढ़ लाख रुपये नकद पड़े मिले थे और उन्होंने भी इसी तरह पुलिस को सौंपे दिए थे। पद्मा और सुब्रमणि किराए के मकान में रहते हैं और उनके एक बेटा व एक बेटी है।

यह भी पढ़ें: नशे के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का माल जब्त, 10 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।