Scan QR to download app Download Android App Scan QR to download app Download iOS App

Telangana के मंत्री Harish Rao बोले- ‘लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ीं इसलिए BRS चाहती है तीसरा कार्यकाल’

Summary :

Telangana: तेलंगाना व‍िधानसभा की 119 सीटों पर इस माह के आख‍िर में चुनाव होने जा रहे हैं।इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) राज्य में तीसरा कार्यकाल चाहती है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन को देखने के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं और यह सत्ता विरोधी लहर नहीं है। Telangana के मंत्री हरीश राव बोले  लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ीं इसलिए BRS चाहती है तीसरा कार्यकाल- Harish Rao  सत्तारूढ़ सरकार ने सर्वांगीण विकास पर ध्यान किया केंद्रित- राव सूत्रों के…

Telangana: तेलंगाना व‍िधानसभा की 119 सीटों पर इस माह के आख‍िर में चुनाव होने जा रहे हैं।इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री टी. हरीश राव ने सोमवार को कहा कि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) राज्य में तीसरा कार्यकाल चाहती है क्योंकि पिछले 10 वर्षों में पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रदर्शन को देखने के बाद लोगों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं और यह सत्ता विरोधी लहर नहीं है।

  • Telangana के मंत्री हरीश राव बोले
  •  लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ीं इसलिए BRS चाहती है तीसरा कार्यकाल- Harish Rao
  •  सत्तारूढ़ सरकार ने सर्वांगीण विकास पर ध्यान किया केंद्रित- राव

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के भतीजे राव ने कहा कि लोग जानते हैं कि अगर वे बीआरएस को वोट देते हैं तो विकास मौजूदा बिंदु से शुरू होगा और किसी भी अन्य सरकार को यह काम शून्य से करना होगा।उन्होंने दावा किया कि लोगों ने देखा है कि कैसे कांग्रेस कर्नाटक में पांच गारंटी पूरी करने में विफल रही है और वे उस प्रयोग को तेलंगाना में नहीं देखना चाहते।
विपक्षी दलों ने हर तरह के दुष्प्रचार का सहारा लिया
राव ने कहा कि विपक्षी दलों ने हर तरह के दुष्प्रचार का सहारा लिया, लेकिन लोग राज्य में देख सकते हैं कि विकास ने उनका जीवन कैसे बदल दिया है। उन्होंने कहा कि रायथु बंधु और कल्याण लक्ष्मी जैसी योजनाएं ऐसे उदाहरण हैं जिनका अन्य राज्य अनुसरण करना चाहते हैं।उन्होंने कहा, ‘‘10 साल के शासन के बाद कोई भी सरकार 100 प्रतिशत संतुष्ट करने वाली सरकार नहीं हो सकती। उम्मीदें अधिक होंगी।’’ उन्होंने कहा कि यह सत्ता विरोधी लहर नहीं है।
सत्तारूढ़ सरकार ने सर्वांगीण विकास पर ध्यान किया केंद्रित- राव
राव के अनुसार, दूसरे कार्यकाल के दौरान सरकार के खर्च अधिक थे, जबकि कोरोना वायरस महामारी के कारण राजस्व कम रहा। बीआरएस नेता ने कहा, ‘‘फिर भी सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं बंद नहीं कीं, हालांकि कुछ योजनाओं में हम ज्यादा कुछ नहीं कर सके।’’कृषि ऋण माफी योजना के मामले में वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कुल 19,000 करोड़ रुपये में से 14,000 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है और शेष कृषि ऋण माफ करने का आश्वासन दिया है।उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और शिक्षा क्षेत्र को देखते हुए सरकार की हैदराबाद के आसपास के इलाकों के विकास सहित कई योजनाएं हैं।गजवेल, सिद्दीपेट और सिरसिला को छोड़कर, अन्य विधानसभा क्षेत्रों का राज्य में समान विकास नहीं होने के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए राव ने कहा कि यह गलत है क्योंकि सत्तारूढ़ सरकार ने सर्वांगीण विकास पर ध्यान केंद्रित किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team

google-partner