तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी और विपक्षी दल के अन्य नेताओं को गुरुवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध करने के प्लान को विफल करने के लिए नजरबंद किया गया।
कांग्रेस नेताओं ने हाल ही में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध करने को लेकर बिजली विभाग के मुख्यालय विद्युत सौधा को घेरने का आह्वान किया था। उन्होंने राज्य सरकार से किसानों से धान की खरीद की मांग को लेकर नागरिक आपूर्ति कार्यालय में विरोध प्रदर्शन करने की भी योजना बनाई थी।जुबली हिल्स में टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी के आवास के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था, ताकि उन्हें विरोध का नेतृत्व करने से रोका जा सके।
विपक्ष नेताओ ने विरोध किया था सरकार के खिलाफ
रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया कि मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव डरे हुए हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास की तुलना में उनके घर पर अधिक पुलिस बल तैनात हैं।टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष महेश कुमार गौड़, वरिष्ठ नेता मल्लू रवि, दासोजू श्रवण, मोहम्मद अली शब्बीर और अन्य को भी नजरबंद कर दिया गया।
इस बीच, विद्युत सौधा में उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब महिला कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता वहां विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं देने पर कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ बहस हो गई। प्रदर्शनकारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए।पुलिस कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को उठा लिया और पुलिस वाहनों में ले गए।वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वी. हनुमंत राव ने अंबरपेट में बिजली विभाग के कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। वह अपने समर्थकों के साथ वहां ज्ञापन देने गए थे। कोई अधिकारी ना होने के बाद वे कार्यालय में बैठकर विरोध करने लगे।
बढ़ती महंगाई आम लोगों की कमर तोड़ रही है
रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि टीआरएस सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है। उन्होंने कहा कि टीआरएस जहां धान खरीद को लेकर केंद्र के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, वहीं कांग्रेस पार्टी को विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों सरकारों की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध जारी रखने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और बिजली के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जीवन को दयनीय बना रही हैं।कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें धान खरीद को लेकर तानाशाही कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और टीआरएस दोनों सरकारें धान की खरीद नहीं कर किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



