मणिपुर में सेना के जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया है। इस हमले में 3 जवान शहीद हो गए, जबकि 6 जवान घायल हुए हैं। घटना मणिपुर की राजधानी इंफाल से 100 किमी दूर चंदेल जिले की है। पीपल्स लिबरेशन आर्मी के आतंकियों ने आईईडी धमाके के जरिए हमले को अंजाम दिया गया।
भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी समूहों के खिलाफ ऑपरेशन के दौरान 4 असम राइफल्स के तीन जवान शहीद हो गए। हमले में घायल हुए जवानों को इंफाल पश्चिम जिले के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आतंकवादियों ने पहले आईईडी विस्फोट किया और फिर सैनिकों पर गोली बरसाईं।
इस आतंकी हमले को स्थानीय संगठन पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अंजाम दिया है। चंदेल म्यांमार सीमा से लगा हुआ इलाका है. घटना के बाद बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को घटनास्थल पर भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



