आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप भी रह जायेगे दंग ! जी हाँ , वैसे तो शराब पीने के बाद लोग नशे में अजीबोगरीब चीज करते हैं।
तेलंगाना के महबूबाबाद के केसमुद्रम में एक युवक ने शराब के नशे में मुर्गे को जिंदा खा लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को नजदीक से गुजरने वाले शख्स ने रिकॉर्ड किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह घटना महबूबाबाद जिले के केसमुद्रम इलाके में देखने को मिली। यहाँ दो युवकों ने ज्यादा शराब पी ली और घर पर चिकन करी बनाने के लिए बाजार से एक मुर्गी खरीद ली। क्षमता से कहीं अधिक शराब पीने की वजह से दोनों युवक चल नहीं पा रहे थे और बुरी तरह नशे में चूर होकर रास्ते में ही गिर पड़े।
VIRAL VIDEO : बिहार में वायरल हुआ छेड़खानी का एक और वीडियो , जांच में जुटी पुलिस
जब नशे में धुत दोनों युवकों में से एक तो वहीं पर सो गया। लेकिन दूसरे युवक ने ऐसी हरकत की। जिसे देखकर किसी की भी रुह कांप जाए। युवक ने जिंदा मुर्गी को खाना शुरू कर दिया। उसने पहले मुर्गी के पंखों को उखाड़ा और फिर दांत से काटने लगा। उसने मुर्गी को बीच में से फाड़ दिया और लगभग आधा खा गया।
वही इस वीडियो को देखकर लोग काफी नाराज हैं। पुलिस ने इनको पकड़ने के लिए टीम बनाई है। जो इन दोनों को ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा देगी। क्योंकि सार्वजनिक इन्होंने क्रूरता और सड़क में अश्लील व्यवहार किया है।
वही , आपको बताते चले कि जैसे ही जानवर बाजार से खरीदे जाते हैं। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की भूमिका शुरू हो जाती है। जानवरों के साथ क्रूरता पर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ जानवरों के साथ इस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है जिसमें जुर्माने के साथ न्यूनतम तीन महीने की सजा का प्रावधान है।


Download Android App
Download iOS App



