आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में गुरुवार को केमिकल प्लांट से जहरीली गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप मच गया। इस घटना में अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। प्लांट से तड़के सुबह 2:30 बजे गैस लीक होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद आस-पास रहने वाले लोगों में सैकड़ों लोग सिर दर्द, उल्टी और सांस लेने में तकलीफ के साथ अस्पताल पहुंचे।
गैस की चपेट में आए कई लोग सड़कों पर बेहोश होकर गिरने लगे। अब तक कई लोगों की मौत हो गई है, वहीं 100 से ज्यादा लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें से कई बुजुर्गों और बच्चों की हालत गंभीर है। गैस लीक होने के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रसासन ने केमिकल प्लांट के आस-पास के 5 गांव को खाली करा दिया है।
गैस लीक होते ही लोग अपनी जान बचने के लिए बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। गैस ने प्लांट के पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को प्रभावित किया है। दक्षिण कोरिया की कंपनी एलजी पॉलिमर्स पॉलीस्टीरीन और कई कामों में आने वाला प्लास्टिक बनाती है जिसका इस्तेमाल अलग अलग तरह के उत्पाद बनाने में होता है जैसे खिलौने। यह 1961 से संचालित है।