देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ने मामलों के मद्देनजर अब लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। ऐसा ही कुछ कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के साथ हुआ है। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने आज अपना कोरोना टेस्ट करवाया, लेकिन सैंपल देने से पहले ही उनके पास एक मैसेज आया, जिसमें लिखा है कि उनका सैंपल कलेक्ट कर लिया गया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर इस पर सवाल उठाया।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि क्या हो रहा है? 10:02 बजे है और मैंने अपना RTPCR सैंपल नहीं दिया है। मैं अभी भी सैंपल देने के लिए इंतजार कर रहा हूं और मुझे यह संदेश मिला है। 9:39 बजे किसका सैंपल लिया गया है और आरएमएल को भेजा गया है? मुझें नहीं पता, क्या कोई इतना दयालु है कि मुझे बता सके कि क्या हो रहा है?

एक अन्य ट्वीट में दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरएमएल स्टाफ आया और सुबह 10:35 बजे मेरा सैंपल लिया। इसकी व्यवस्था करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री को सदानंद जी पीएस का धन्यवाद। लेकिन एक सुझाव है कि सैंपल एकत्र होने के बाद व्यक्ति को मैसेज भेजा जाना चाहिए, सैंपल एकत्र करने से पहले नहीं।


Download Android App
Download iOS App



