आवारा कुत्तों का आंतक जारी, देहरादून में एक ही दिन में 100 लोगों को काटा

Summary :

देश के कई राज्यों में आवारा कुत्तों का आंतक जारी है।बता दें बारिश के मौसम में कुत्ते खूंखार हो गए हैं। देहरादून में एक ही दिन में 100 लोगों को कुत्तों ने काट दिया। दून एवं कोरोनेशन अस्पताल में पीड़ित लोग पहली एंटी रैबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने पहुंचे।

देश के कई राज्यों में आवारा कुत्तों का आंतक जारी है।बता दें बारिश के मौसम में कुत्ते खूंखार हो गए हैं। देहरादून में एक ही दिन में 100 लोगों को कुत्तों ने काट दिया। दून एवं कोरोनेशन अस्पताल में पीड़ित लोग पहली एंटी रैबीज वैक्सीन का इंजेक्शन लगाने पहुंचे। दून अस्पताल में एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने डॉग बाइट केंद्र का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया, फार्मासिस्ट मनीषा नौटियाल की टीम ने डेढ़ सौ इंजेक्शन लगाए, जिनमें 75 पहले इंजेक्शन वाले थे। 
कुत्ते के काटने के केस बारिश में अधिक होते हैं
आपको बता दें बदलते मौसम में बढ़ जाते हैं केस पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सागर कापड़ी ने बताया है कि कुत्तों पर भी मौसम का गहरा असर पड़ता है। जैसे हमारे शरीर पर बदलते मौसम का असर पड़ता है, ठीक वैसे ही कुत्ते भी प्रभावित होते हैं। बारिश के समय स्किन इंफेक्शन कुत्तों को खतरनाक बनाता है। कुत्ते के काटने के केस बारिश में अधिक होते हैं।
पूरे दस दिन तक इंजेक्शन का कोर्स करें
बता दें फिजिशियन डॉ. अंकुर पांडेय और डॉ. कुमार कौल के मुताबिक, अगर कुत्ते ने काटा है तो तत्काल अस्पताल में एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवा लें। कोई एंटी बायोटिक दवा भी लें, ताकि किसी तरह का कोई इंफेक्शन न हो। उन्होंने बताया कि अगर कुत्ते का पता नहीं चला है तो पूरे दस दिन तक इंजेक्शन का कोर्स करें।

Desk Team