पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जहां CM ममता बनर्जी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, बता दें की ममता बनर्जी के सरकारी आवास में एक शक्श हथियार लेकर घुस रहा था. जिसको मौके पर ही कोलकाता पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. युवक से पूछताछ अभी जारी है. लेकिन अब सवाल ये उठता है की आखिरकार वो हथियार लेके क्यों घुस रहा था, पुलिस के सभी सवालों का युवक ने क्या जवाब दिया है? चलिए जानते हैं पूरी वारदात के बारे में.
CM आवास में चाक़ू लेकर घुस रहा था युवक
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक़्त 2024 के चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है. लेकिन इसी बीच उनके सुरक्षा में भी एक बड़ी चूक देखी गयी है. बता दें की कोलकाता पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है, जो की सीएम ममता बनर्जी के सरकारीआवास में घुसने की कोशिश कर रहा था. जांच हुई तो युवक के पास से चाकू और असलहा बरामद हुआ है. जिसके बाद से ही कोलकाता पुलिस ने ममता बनर्जी की सुरक्षा कड़ी कर दी है. जांच पड़ताल में पता चला की युवक का नाम नूर-ए -आलम है.
आरोपी के पास मिले कई एजेंसियों के आई-डी कार्ड
ममता बनर्जी के आवास में घुस रहे युवक को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसको सुनने के बाद आपकी आँखे भी खुली की खुली रह जाएवजी. बता दें की युवक जिस गाड़ी में सवाल होकर आया था उस गाड़ी पर “POLICE” का स्टीकर लगा हुआ था. इतना ही नहीं युवक के पास कई सारे प्रतिबंधित पदार्थ के साथ-साथ अलग-अलग एजेंसियों के आईडी कार्ड भी मिले हैं. पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है. और पता लगाने की कोशिश कर रही है की क्या वो युवक ऐसा पहले भी कर चूका है?


Download Android App
Download iOS App



